रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता झा ने सौजन्य भेंट की। झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल डेका ने झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।
Related Articles

सोल ऑफ द सॉयल छत्तीसगढ़ में जीवन की लय को सहेजने का एक सुंदर प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
March 8, 2025

छत्तीसगढ़ में 24 ट्रेनें कैंसिल और कई दूसरे रूट से चलेंगी, तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य को रेलवे ने बताया वजह
June 10, 2024