छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया श्रमिकों का उत्साह…..

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग के सेवा सदन में आज श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने श्रमिकों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी अपने विचार मंत्री श्री यादव के साथ साझा किए तथा इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के सम्मान को बढ़ावा देना एवं उनके प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button