छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’….

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं और बालिकाओं को समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने परामर्श, चिकित्सा, विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत, सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button