उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

काशी-प्रयाग-अयोध्या का Spiritual Triangle Tour, 5 दिन में करें तीर्थ यात्रा

धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी पर्यटन ने खास पहल की है। UPSTDC ने ‘Spiritual Triangle Tour’ शुरू किया है, जिसके जरिए यात्री एक ही पैकेज में काशी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे।

यह टूर 5 दिन और 4 रात का है। यात्रा में उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों को जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराना है।

यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होती है। पहले दिन यात्रियों को संकट मोचन मंदिर और दुर्गाकुंड मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद अस्सी घाट पर नौका विहार और प्रसिद्ध गंगा आरती का अनुभव कराया जाएगा।

 दूसरे दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद सारनाथ के प्रमुख बौद्ध स्थलों और संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। शाम को बीएचयू जाने का भी कार्यक्रम है।

यात्रा के अगले चरण में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां संगम और लेटे हनुमान मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद टूर अयोध्या की ओर बढ़ेगा, जहां राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल और राम मंदिर के दर्शन के साथ सरयू घाट की आरती में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। इस तरह एक ही यात्रा में श्रद्धालु काशी की गंगा आरती, प्रयागराज के संगम और अयोध्या के राम मंदिर का अनुभव कर सकेंगे।

 ‘Spiritual Triangle Tour’ उत्तर प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। काशी, प्रयागराज और अयोध्या पहले से ही देश के प्रमुख तीर्थ केंद्र हैं और इन तीनों को एक पैकेज में जोड़ने से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की योजना बनाना आसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button