मनोरंजन
Hiba Nawab Comeback: चुड़ैल बनकर टीवी पर लौटीं हिबा नवाब

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिबा नवाब इन दिनों अपने नए किरदार को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के उस मुश्किल दौर का खुलासा किया है, जब उनके लगातार तीन टीवी शोज बंद हो गए थे। एक के बाद एक प्रोजेक्ट बंद होने से उनके काम पर भी ब्रेक लग गया और उन्हें करीब एक साल तक कोई नया काम नहीं मिला। यह समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, हिबा ने हार नहीं मानी और सही मौके का इंतजार करती रहीं।
अब हिबा नवाब एक नए अवतार में टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस बार वह पर्दे पर चुड़ैल का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनका यह किरदार पहले निभाए गए रोल्स से काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है। एक्ट्रेस के इस कमबैक से उनके प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि हिबा नवाब का यह नया अंदाज दर्शकों का दिल जीतने में कितना सफल रहता है।