देश

तमिलनाडु में DMK विधायक पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

तमिलनाडु की राजनीति में महिला अधिकारियों से जुड़े मामलों को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। कल्लाकुरिची जिले में TVK विधायक के बाद अब DMK विधायक वसंतम के. कार्तिकेयन के खिलाफ भी महिला अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता तमिलनाडु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं और ब्लॉक विकास अधिकारी के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

शिकायत के अनुसार, 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की नाश्ता योजना के तहत एक कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर विधायक ने महिला अधिकारी को फोन किया था। आरोप है कि इस बातचीत के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 132 और 351(2) के साथ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने विधायक का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मचारी की शिकायत के बाद अधिकारी से संपर्क किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button