Breaking News

मजबूती के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार में खरीदारी लौटती दिख रही है। सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 198.05 (0.25%) अंकों की बढ़त के साथ 79,230.78 पर कारोबार करता दिखा वहीं निफ्टी 56.91 (0.24%) अंक चढ़कर 24,067.50 पर पहुंच गया। सोमवार को बाजार खुलने के बाद पतंजलि फूड्स के शेयरों में 4% की बढ़त दर्ज की गई वहीं जोमैटो के शेयर 2% तक टूट गए। शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 83.40 के स्तर पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button