उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

UP International Trade Show: अमरोहा के मसाले, अयोध्या की हर्बल चाय और कन्नौज का इत्र

यूपीआईटीएस में महिला उद्यमियों को केवल अपने उत्पाद बेचने का अवसर ही नहीं मिला, बल्कि उन्हें ग्राहकों की पसंद समझने, पैकेजिंग और प्रस्तुति को बेहतर बनाने तथा बड़े बाजार की संभावनाएं तलाशने का मौका भी मिला। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मसाले, हर्बल उत्पाद, अचार-मुरब्बा, हस्तशिल्प, कालीन, चिकनकारी, जूट बैग और घरेलू उपयोग के सामान सहित कई तरह के उत्पाद लेकर पहुंचीं।

ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की स्थानीय पहचान एक ही मंच पर दिखाई दी। अमरोहा के मसालों और अन्य स्थानीय उत्पादों से लेकर अयोध्या की हर्बल चाय व लेमन ग्रास उत्पाद और कन्नौज के इत्र तक, महिला उद्यमियों ने अपने क्षेत्र के हुनर और उत्पादों को बड़े बाजार के सामने पेश किया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए बाजार से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर सामने आया है। इस आयोजन में स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को नए ग्राहकों और खरीदारों तक पहुंचाने के साथ उनके कारोबार के विस्तार की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button