उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
CM Yogi on Opposition: चुनाव जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो EC पर सवाल

सीएम योगी ने SIR को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पहले भी अलग-अलग वर्षों में किया जा चुका है। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से चुनाव आयोग तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दिए गए बयानों पर पुनर्विचार करने की बात कही। दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
चुनाव आयोग ने हालिया विवाद के बीच कहा है कि बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और सुझाव सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग के अनुसार अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। SIR को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच जारी मतभेदों के बीच यह मुद्दा राजनीतिक बहस का प्रमुख विषय बना हुआ है।




