देशबड़ी खबर

परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! रखीं दो बड़ी शर्तें

परिसीमन बिल को संसद से पारित कराने की कोशिशों के बीच केंद्र की NDA सरकार को क्षेत्रीय दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद बढ़ी है। YSRCP के बाद तमिलनाडु की सत्तारूढ़ राजनीति में प्रभावशाली पार्टी DMK ने भी विधेयक का समर्थन करने की संभावना जताई है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसका रुख उसकी मांगों को स्वीकार किए जाने पर निर्भर करेगा।

DMK की पहली शर्त है कि लोकसभा में तमिलनाडु का मौजूदा संसदीय प्रतिनिधित्व प्रतिशत बरकरार रखा जाए। दूसरी मांग है कि अगले 25 वर्षों तक परिसीमन की प्रक्रिया पर रोक रहे। पार्टी चाहती है कि इन दोनों शर्तों को विधेयक में कानूनी रूप से शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर न पड़े। ऐसे में केंद्र सरकार के सामने इन मांगों पर सहमति बनाने की चुनौती है।

Related Articles

Back to top button