रक्षाबंधन पर ट्राई करें जेली और मैगी बैंगल्स, देखें ट्रेंडी डिजाइन

रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बांधने के लिए खासतौर पर तैयार होती हैं। साड़ी, सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ चूड़ियों का सही सेट पूरे लुक में ट्रेडिशनल और स्टाइलिश टच जोड़ सकता है।
इस समय जेली बैंगल्स काफी ट्रेंड में हैं। इनके सॉफ्ट, शाइनी और ट्रांसपेरेंट शेड्स कलाई को खूबसूरत लुक देते हैं। इन्हें प्लेन ग्लास चूड़ियों के साथ पहनकर कलरफुल और मॉडर्न कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है।
मैगी बैंगल्स भी इन दिनों महिलाओं की पसंद बन रही हैं। इनका खास जिगजैग पैटर्न इन्हें सामान्य चूड़ियों से अलग बनाता है। आप आउटफिट के रंग से मैच करते हुए अलग-अलग शेड्स का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं।
अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो पेस्टल शेड्स वाली कांच की चूड़ियां बेहतर विकल्प हो सकती हैं। हल्के रंगों के साथ स्टोन वर्क वाला डिजाइन सिंपल सूट या साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा।
थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए तो हैंगिंग बैंगल्स ट्राई करें। इनमें लगे मोती और घुंघरू कलाई की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इन्हें कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच करके फेस्टिव लुक को और आकर्षक बनाया जा सकता है।
वहीं, कांच की चूड़ियों के साथ कुंदन के कंगन पहनने से लुक को रॉयल टच मिल सकता है। प्लेन चूड़ियों, स्टोन वाली बैंगल्स और चौड़े कंगनों का कॉम्बिनेशन खास मौकों के लिए शानदार विकल्प है।
रक्षाबंधन पर आप अपने आउटफिट के रंग और स्टाइल के हिसाब से बैंगल्स चुन सकती हैं। चाहें तो मल्टीकलर जेली बैंगल्स से फन लुक पाएं या ट्रांसपेरेंट और पेस्टल चूड़ियों से क्लासी अंदाज अपनाएं। सही कलर कॉम्बिनेशन आपके पूरे एथनिक लुक को और खूबसूरत बना सकता है।




