लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन पर पहनें चेन वाले ईयररिंग्स, देखें 6 ट्रेंडी डिजाइन

रक्षाबंधन पर अगर आप साड़ी, सूट या लहंगे में ट्रेडिशनल लुक अपनाने वाली हैं, तो जूलरी के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। चेन वाले ईयररिंग्स यानी ईयरचेन आपके सिंपल देसी लुक में भी रॉयल और एलिगेंट टच जोड़ सकते हैं।

मल्टी-लेयर ईयरचेन इस फेस्टिव सीजन में खास आकर्षक विकल्प है। गोल स्टड के साथ पर्ल और स्टोन वर्क वाली कई लेयर की चेन बालों में अटैच की जाती है। इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर पार्टी लुक को खास बनाया जा सकता है।

अगर आपको ज्यादा हैवी जूलरी पसंद नहीं है, तो पर्ल ड्रॉप्स के साथ डेलिकेट ईयरचेन ट्राई करें। मोतियों वाली पतली चेन वाला यह डिजाइन सिल्क साड़ी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ सोबर और क्लासी नजर आता है।

 छोटे झुमकों के साथ दो लेयर वाली ईयरचेन भी खूबसूरत विकल्प है। एक चेन पर छोटे मोती और दूसरी पर गोल्डन झुमके लगाए जा सकते हैं। इसे गजरे वाले बन या स्लीक हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

पर्ल वाले गोल्डन झुमके और तीन लेयर की चेन का कॉम्बिनेशन भी फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट है। ऐसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनने पर बाकी जूलरी को मिनिमल रखा जा सकता है, ताकि पूरा ध्यान ईयररिंग्स पर रहे।

 ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ एंटीक गोल्ड ईयरचेन भी शानदार लग सकती है। डबल लेयर चेन में मोती और छोटे चार्म्स वाला डिजाइन पारंपरिक आउटफिट को मॉडर्न ट्विस्ट देता है। इसे खुले या वेवी बालों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

साउथ इंडियन टच पसंद करने वाली महिलाएं टेंपल जूलरी वाले झुमकों के साथ दो या तीन लेयर की ईयरचेन पहन सकती हैं। सफेद मोतियों वाली चेन झुमकों को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करती है और रक्षाबंधन के देसी लुक को और निखारती है।

Related Articles

Back to top button