लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर अग्रता शर्मा का देसी लुक, हरी-गुलाबी चूड़ियों ने जीता दिल

हरियाली तीज पर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट और जूलरी के साथ सजना पसंद करती हैं। इस बार कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा का सिंपल लेकिन स्टाइलिश देसी लुक फैशन लवर्स का ध्यान खींच रहा है।

अग्रता ने ब्लू और ग्रीन कलर का खूबसूरत कुर्ता सेट पहना था। कुर्ते की वी-नेकलाइन पर गोल्डन और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जबकि पिंक टैसल्स और फ्लोरल मोटिफ्स ने आउटफिट को फेस्टिव टच दिया।

उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान हरी और गुलाबी चूड़ियों ने खींचा। चूड़ियों का यह कलर कॉम्बिनेशन कुर्ते के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था और पूरे लुक में पारंपरिक रंग जोड़ रहा था।

अग्रता ने जूलरी को ज्यादा हैवी रखने के बजाय मिनिमल डायमंड जूलरी चुनी। छोटे ईयररिंग्स और नाजुक एक्सेसरीज के साथ उन्होंने अपने फेस्टिव लुक को एलिगेंट बनाए रखा।

 लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ग्रीन कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा और पिंक बैग कैरी किया। अलग-अलग रंगों के बावजूद पूरा आउटफिट बैलेंस्ड और फेस्टिव नजर आया।

 अग्रता की छोटी बहन कुहू भी उनके साथ नजर आईं। उन्होंने पिंक सूट पहना था, जिस पर टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉयडरी और फ्लोई स्लीव्स उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। दोनों बहनों का ट्रेडिशनल अंदाज तीज के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन दे रहा था।

अगर आप भी हरियाली तीज या किसी फेस्टिव मौके पर ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं, तो अग्रता शर्मा के स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। कलरफुल कुर्ता सेट, कॉन्ट्रास्ट चूड़ियां और मिनिमल जूलरी मिलकर सिंपल रहते हुए भी बेहद आकर्षक लुक दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button