UPSSSC Recruitment 2026: खेल विभाग में 520 पदों पर भर्ती

खेल निदेशालय के 108 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू होंगे और 4 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 6 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।
दोनों भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। संबंधित मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड जारी होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित पद की शैक्षिक एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।
इस भर्ती के जरिए खेल और युवा कल्याण विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले UPSSSC के आधिकारिक विज्ञापन में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और परीक्षा संबंधी शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।




