Kanpur Traffic Diversion: कंपनी बाग-रावतपुर मार्ग 1 दिसंबर से बंद

कानपुर के कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर तिराहे तक सफर करने वाले वाहन चालकों को 1 दिसंबर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग की ओर से इस मार्ग पर गहरी खोदाई और मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इसके चलते सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंध कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगा।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
यातायात पुलिस ने डायवर्जन के तहत वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। गंगा बैराज की ओर से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें, जिन्हें कर्बला, मैनावती मार्ग और कंपनी बाग की ओर जाना है, वे गंगा बैराज बोट क्लब तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को यश कोठारी चौराहा, सिंहपुर, बिठूर तिराहा और गुरुदेव चौराहे के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा।
वहीं, रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग चौराहे की ओर आने-जाने वाले सभी वाहन गुरुदेव चौराहा और कर्बला चौराहे के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखें और यातायात संकेतों का पालन करें।
ट्रैफिक संबंधी परेशानी पर इन नंबरों पर करें संपर्क
कानपुर के डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि डायवर्जन के दौरान किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए यातायात कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
-
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
- ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387
मुख्य बातें:
-
1 दिसंबर 2026 से कंपनी बाग-रावतपुर मार्ग बंद रहेगा।
-
जलकल विभाग का खोदाई और मरम्मत कार्य प्रस्तावित है।
-
प्रतिबंध कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा।
-
गुरुदेव और कर्बला चौराहे से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।
-
भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है।