UP Allied Healthcare Registration: विशेषज्ञता से होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र में प्राथमिक योग्यता, अतिरिक्त योग्यता और विशेषज्ञता का अलग-अलग विवरण दर्ज किया जाएगा। किसी प्रोफेशनल ने अतिरिक्त योग्यता हासिल की है तो उसका विवरण केंद्रीय रजिस्टर में भी दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित विशेषज्ञता के क्षेत्र में सेवाएं देने की अनुमति होगी।
इस बदलाव से मरीजों को भी संबंधित एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशनल की शैक्षणिक योग्यता तथा विशेषज्ञता की जानकारी मिल सकेगी। योग्यता या विशेषज्ञता में बदलाव होने पर पंजीकरण रिकॉर्ड को अपडेट करने की व्यवस्था भी होगी।
राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद की नई व्यवस्था के तहत मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री, डायलिसिस थेरेपी, रेस्पिरेटरी टेक्नोलॉजी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी जैसे क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल हैं।
दक्षता आधारित ये पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किए जा रहे हैं। राज्य परिषद का नया पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल रूप देने के साथ प्रोफेशनल्स की शिक्षा, योग्यता, विशेषज्ञता और कार्यक्षेत्र की जानकारी को एक स्थान पर उपलब्ध कराने में मदद करेगा।




