उत्तर प्रदेश

UP State Art Exhibition 2026: कलाकारों के लिए खुली एंट्री

राज्य ललित कला अकादमी की इस प्रदर्शनी में चित्र, रेखांकन, ग्राफिक यानी छापा कला, मूर्ति, पोर्ट्रेट, वॉश और पारंपरिक कला जैसी विधाओं में कलाकार अपनी कृतियां भेज सकेंगे। एक कलाकार केवल एक कला विधा में ही भाग ले सकेगा। प्रवेश शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रदर्शनी के लिए केवल 1 अक्टूबर 2025 के बाद बनाई गई कृतियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी कृतियां, जो पहले किसी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित हो चुकी हैं, इस आयोजन के लिए मान्य नहीं होंगी। चयन के पहले चरण में कलाकारों द्वारा भेजे गए कृतियों के छायाचित्रों के आधार पर चयन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में चयनित अति विशिष्ट कृतियों के लिए 10 कलाकारों को 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। सभी शामिल कलाकारों को एक-एक निशुल्क कैटलॉग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कलाकारों को निर्धारित प्रपत्र के साथ अपनी कृति के छायाचित्र, जीवन परिचय और संबंधित विवरण जमा करना होगा। चित्र के लिए अधिकतम आकार 4×4 फीट और मूर्ति के लिए अधिकतम आकार 4×4×4 फीट निर्धारित है। आवेदन और पत्राचार राज्य ललित कला अकादमी, लाल बारादरी भवन, कैसरबाग, लखनऊ के पते पर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button