ट्रंप ने अमेरिकी GDP आंकड़ों को बताया फर्जी, जांच के दिए आदेश

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद GDP आंकड़ों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले देश की आर्थिक विकास दर के गलत आंकड़े जारी किए गए थे। उन्होंने इन आंकड़ों को ‘फर्जी’ बताते हुए संबंधित सरकारी विभाग के खिलाफ तत्काल जांच कराने की मांग की है। ट्रंप ने इस बदलाव को चुनाव से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि सही आंकड़े पहले क्यों जारी नहीं किए गए।
दरअसल, अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो (BEA) ने तीसरी तिमाही की GDP वृद्धि दर के शुरुआती अनुमान को 3.4 प्रतिशत से संशोधित कर 4.3 प्रतिशत कर दिया। एजेंसी के अनुसार, शुरुआती अनुमान अधूरे आंकड़ों पर आधारित होते हैं और नई जानकारी मिलने पर उनमें बदलाव किया जाता है। GDP के आंकड़ों में इस तरह का संशोधन नियमित प्रक्रिया है। फिलहाल ट्रंप ने इस बदलाव पर सवाल उठाए हैं, लेकिन आंकड़ों में जानबूझकर हेरफेर किए जाने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।