उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिलेंगे टूलकिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ में गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत विश्वकर्मा स्वरोजगार व स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मार्जिन मनी ऋण पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ जनभवन में ‘गंगासागर नमो नमः’ का लोकार्पण करेंगे। शाम को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ भी प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

More Paragraph

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिल्पकारों, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों पर विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत टूलकिट और अन्य सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्तर प्रदेश में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button